Bokaro: जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय उपनिदेशक मनोज कुमार और सहायक विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार ने बुधवार को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान जियाडा उद्यमियों से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं के समाधान और BSL की विभिन्न परियोजनाओं में कार्य आवंटन बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

49वीं और 50वीं PLC के अनुपालन का अनुरोध
बैठक के दौरान जियाडा अधिकारियों ने 49वीं और 50वीं PLC के अनुपालन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया. साथ ही BSL की ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना में जियाडा उद्यमियों को अधिक से अधिक कार्य आवंटित करने का आग्रह किया गया.
PPS समेत अन्य कार्यों में बढ़े अवसर
जियाडा अधिकारियों ने PPS वर्क समेत अन्य कार्यों में भी कार्य आवंटन बढ़ाने की मांग रखी. इसके अलावा आगामी सब-PLC और PLC के आयोजन का भी अनुरोध किया गया, ताकि स्थानीय उद्यमियों को अधिक अवसर मिल सके.
BSL निदेशक ने दिया कार्य के अवसर बढ़ाने का आश्वासन
BSL निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने स्टील प्लांट के विस्तार और आधुनिकीकरण परियोजनाओं में जियाडा उद्यमियों को अधिक से अधिक कार्य के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने आगामी सब-PLC आवंटन के लिए हेड, ED (MM) को एजेंडा तैयार करने का निर्देश दिया.
औद्योगिक गलियारे की प्रगति पर भी चर्चा
बैठक के दौरान अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा (AKIC) की प्रगति पर भी चर्चा की गई. इसे औद्योगिक विकास और स्थानीय उद्यमियों के लिए नए अवसरों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया.
ALSO READ: हजारीबाग: दो बच्चियों से छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में भेजा गया जेल

