Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कामेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया है, और आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि शाहपुर गांव में दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी की शिकायत पुलिस को मिली थी. शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. नाबालिग पीड़िताओं से जुड़े संवेदनशील मामले में पुलिस निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी कामेश्वर प्रसाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ALSO READ: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत कोडरमा पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, छात्रों व समर्थकों ने किया स्वागत

