Jamtara: MMDR संशोधन बिल 2026 पारित किए जाने और चंदा चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेस गुरुवार को जामताड़ा में आक्रोश प्रदर्शन रैली निकालेगी. रैली का नेतृत्व मंत्री इरफान अंसारी करेंगे. कांग्रेस की ओर से रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है.

खनिज संपदा के आर्थिक लाभ पर असर का आरोप
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि MMDR संशोधन बिल पारित होने से झारखंड को खनिज संपदा से मिलने वाले करीब 15 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक लाभ पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
चंदा चोरी के आरोपों पर भी प्रदर्शन
वहीं, चंदा चोरी के आरोपों को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसके विरोध में कांग्रेस पूरे झारखंड में प्रदर्शन करेगी. जामताड़ा में आयोजित आक्रोश रैली के जरिए पार्टी इन दोनों मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराएगी.
ALSO READ: चाईबासा: मेरोंमगुटू पंचायत में रक्षा बंधन स्टॉल का उद्घाटन, ग्रामीण उत्पादों को किया गया प्रदर्शित

