Click Here
Click Here
Click Here

21 मार्च बैंक हॉलिडे: ईद के चलते आज आपके शहर में बैंक खुले या बंद? यहां चेक करें पूरा अपडेट

News Desk: शनिवार, 21 मार्च 2026 को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, इसे लेकर लोगों में अक्सर कन्फ्यूजन बना रहता है. खासकर...

News Desk: शनिवार, 21 मार्च 2026 को बैंक खुले रहेंगे या नहीं, इसे लेकर लोगों में अक्सर कन्फ्यूजन बना रहता है. खासकर शनिवार को बैंकिंग सेवाओं को लेकर कई तरह की बातें सामने आती हैं. दरअसल, कुछ राज्यों में ईद के चलते 20 मार्च को बैंक बंद रहे थे, जिससे लोगों को लगा कि आज भी छुट्टी हो सकती है. लेकिन इस बार देश के अधिकांश हिस्सों में ईद 21 मार्च को मनाई जा रही है, ऐसे में बैंक हॉलिडे को लेकर स्थिति अलग-अलग राज्यों में बदल सकती है.

आम तौर पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. 21 मार्च 2026 तीसरा शनिवार है, इसलिए ज्यादातर जगहों पर बैंक खुले रहने की संभावना है. हालांकि, जिन राज्यों या शहरों में ईद के मौके पर सरकारी अवकाश घोषित है, वहां बैंक बंद रह सकते हैं. इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें.

इस साल ईद की छुट्टी को लेकर बैंक ग्राहकों में काफी असमंजस बना रहा, क्योंकि यह त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पहले ही छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया था, जिसमें बताया गया है कि 20 और 21 मार्च को किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

ईद पर बैंक हॉलिडे: 21 मार्च को देशभर में कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

आज 21 मार्च 2026 (शनिवार) को ईद के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. आज गुजरात, असम, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, केरल, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मेघालय समेत कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

यानी ज्यादातर बड़े शहरों में आज बैंक बंद हैं, ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम को अगली वर्किंग डे के लिए प्लान करना बेहतर रहेगा.

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि सभी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. आप UPI, IMPS और नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, एटीएम से कैश निकालने और बैलेंस चेक करने की सुविधा भी जारी रहेगी. ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर आप अपने जरूरी काम बिना रुकावट पूरा कर सकते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *