सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में 22 मार्च (रविवार) को सुबह 9 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से ‘अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी. यह यात्रा ‘नमन शहीदों के सपनों को..’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है.

विगत 10 वर्षों से चली आ रही इस राष्ट्रभक्ति परंपरा को इस बार संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले और निवेदक मिहिर चंद्र आगे बढ़ा रहे हैं. यह यात्रा अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को समर्पित होगी.
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में समय पर पहुंचकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं.
निवेदक मिहिर चंद्र ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से ‘नमन शहीदों के सपनों को..’ अभियान के तहत यह परंपरा जारी है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को सुबह 9 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी, जो शहीदों के सम्मान में आयोजित की जा रही है.

