हजारीबाग: 12 घंटे से बिजली गुल, सुबह पानी के लिए भी तरसे लोग, तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाके प्रभावित

Hazaribagh: सिंदूर-डेमोटांड़ बिजली लाइन में गड़बड़ी के कारण बड़कागांव, नर्सिंग स्थान और पसई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब 12 घंटे...

सांकेतिक तस्वीर
Hazaribagh: सिंदूर-डेमोटांड़ बिजली लाइन में गड़बड़ी के कारण बड़कागांव, नर्सिंग स्थान और पसई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. बुधवार शाम करीब 07 बजे बिजली लाइन में अचानक गड़बड़ी आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई. रातभर विभागीय स्तर पर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

रातभर अंधेरे में रहे कई इलाके

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण संबंधित इलाकों के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. इनवर्टर और बैटरी के सहारे लोगों ने किसी तरह रात काटी. मोबाइल चार्जिंग से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित रहा. बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सुबह पानी की समस्या ने बढ़ाई परेशानी

बिजली गुल रहने का सबसे अधिक असर सुबह के समय देखने को मिला. मोटर नहीं चल पाने के कारण कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई. लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई. बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से पेयजल संकट और बढ़ने की आशंका है.

सुबह भी गड़बड़ी दूर करने में जुटा विभाग

बिजली विभाग के अनुसार सिंदूर-डेमोटांड़ लाइन में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास जारी है. विभागीय कर्मी सुबह से ही फॉल्ट तलाशने और उसे दुरुस्त करने में जुटे हैं. गड़बड़ी दूर होने के बाद ही तीनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी. विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किए जाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने का आरोप, प्रसव पीड़ा से जूझती गर्भवती को निजी अस्पताल ले गए परिजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *