Click Here
Click Here
Click Here

सरहुल महोत्सव में झूमे CM, करमटोली में गूंजा परंपरा और प्रकृति का संदेश

रांची: राजधानी के करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित सरहुल महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और पारंपरिक विधि-विधान...

रांची: राजधानी के करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित सरहुल महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की . इस दौरान पूरा परिसर उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया .

मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं . मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखी और मांदर बजाकर लोगों के उत्साह को दोगुना कर दिया .

सरहुल सिर्फ पर्व नहीं, परंपरा और आस्था का प्रतीक

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है . उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है . आने वाली पीढ़ियों को भी इन परंपराओं से जोड़ना जरूरी है .

Also Read: सरहुल पर सारथी बने सीएम हेमंत सोरेन, खुद कार ड्राइव कर पहुंचे सिरमटोली सरना स्थल

प्रकृति है तो जीवन है, संरक्षण जरूरी

मुख्यमंत्री ने प्रकृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “प्रकृति है तो मानव जीवन है” . उन्होंने कहा कि प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है और यही कारण है कि आदिवासी समाज में प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सम्मान देखने को मिलता है . उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रकृति की रक्षा करें, क्योंकि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा .

भागदौड़ भरी जिंदगी में एकजुटता का संदेश देता है सरहुल

उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में जहां जीवन भागदौड़ से भरा हुआ है, वहीं सरहुल जैसे पर्व हमें एकजुट होकर प्रकृति के करीब आने का अवसर देते हैं . यह पर्व हमें सामूहिकता, परंपरा और संतुलित जीवन जीने का संदेश देता है .

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी राज्यवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दीं . कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया और एकता व भाईचारे का संदेश दिया .

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *