Click Here

धनबाद: मुनीडीह भटिंडा फॉल में बर्थडे मनाने पहुंचे चाचा-भतीजा की मौत

Dhanbad: जिले के मुनीडीह ओपी अंतर्गत भटिंडा फॉल में डूबने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई. बताया जा रहा है...

Dhanbad: Uncle and nephew who went to celebrate birthday at Munidih Bhatinda Falls died.

Dhanbad: जिले के मुनीडीह ओपी अंतर्गत भटिंडा फॉल में डूबने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार का रहने वाला था. भतीजा आयुष कुमार अपने जन्मदिन पर अपने चाचा व दोस्तों के साथ भठिंडा फॉल घूमने आया था. भठिंडा फॉल के पास सभी दोस्तों ने नाश्ता किया. उसके बाद आयुष अपने चाचा प्रजीत पांडेय के साथ फॉल में घूमने चला गया. इसी दौरान फोटोग्राफी करने के दौरान पैर फिसल गया और तेज बहाव मे दोनों बहने लगे. एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तेज बहाव मे दोनों बह गये. दोस्त आयुष और उसके चाचा को डूबता देख सभी दोस्तों ने हल्ला मचा कर स्थानीय लोगो को सूचना दी. इसके बाद भटिंडा के स्थानीय गोताखोर पहुंचे और घंटों तलाश के बाद दोनों शवों को पानी से निकाला. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र खत्म होने के बाद CM हेमंत सोरेन बोले- ‘सच्चाई ज्यादा देर तक नहीं छिप सकती’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *