Click Here
Click Here
Click Here

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम: विधि व्यवस्था का एडीजी ने विधि व्यवस्था का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ शोभायात्रा

रांची: झारखंड की राजधानी रांची आज पूरी तरह से प्रकृति के रंग में रंगी नजर आई. आदिवासी समाज के सबसे बड़े और...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची आज पूरी तरह से प्रकृति के रंग में रंगी नजर आई. आदिवासी समाज के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्व सरहुल के अवसर पर शहर में एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. मूसलाधार बारिश और बदलते मौसम के बावजूद, हजारों की संख्या में सरना धर्मावलंबियों ने पारंपरिक शोभायात्रा निकाली, जिसने पूरे शहर को उत्सव के माहौल में सराबोर कर दिया. इस दौरान एडीजी सह रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया उनके एसएसपी राकेश रंजन समेत पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. दोपहर के समय जब शोभायात्रा शुरू हुई, तो आसमान से बरसती बूंदों ने स्वागत किया, हालांकि, बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी. ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर थिरकते युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की टोली अपनी धुन में मगन होकर सिरमटोली स्थित मुख्य सरना स्थल की ओर बढ़ती रही. पारंपरिक सफेद और लाल रंग की साड़ियों व धोती में सजे श्रद्धालु अपनी संस्कृति के प्रति अटूट प्रेम का प्रदर्शन कर रहे थे.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *