Click Here
Click Here
Click Here

IAS के 52 पद खाली, 16 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, 2 स्टडी लीव पर

रांची: IAS कैडर में अधिकारियों की कमी गहराती जा रही है. राज्य में IAS के 52 पद रिक्त हैं. राज्य में IAS...

रांची: IAS कैडर में अधिकारियों की कमी गहराती जा रही है. राज्य में IAS के 52 पद रिक्त हैं. राज्य में IAS अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 224 है, जिसमें फिलहाल 172 अधिकारी ही कार्यरत हैं. वहीं 16 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं. दो अधिकारी जो कि रवि शंकर शुक्ला और दिव्यांशु झा हैं दोनों फॉरेन स्टडी लीव पर हैं. वर्ष 2025 में मुख्य सचिव समेत 14 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. हालांकि अब 17 अधिकारियों को IAS संवर्ग में प्रोन्नति मिलने के बाद कुल संख्या बढ़कर 189 हो जाएगी.

CS रैंक के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

* शैलेश कुमार सिंह — सचिव, ग्रामीण विकास, भारत सरकार
* निधि खरे — सचिव, उपभोक्ता मामले, भारत सरकार
* सत्येंद्र सिंह — एडिशनल सेक्रेट्री, कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार

प्रधान सचिव रैंक के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर

* सुनील वर्णवाल — CEO, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी
* राहुल शर्मा — एडिशनल सेक्रेट्री, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट
* के.के. सोन — मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन
* हिमानी पांडेय — एडिशनल सेक्रेट्री, इंटरनल ट्रेड
* आराधना पटनायक — एडिशनल सेक्रेट्री, स्वास्थ्य

सचिव रैंक के अधिकारी

* हर्ष मंगला — डायरेक्टर, स्वास्थ्य
* ए. मुत्थु कुमार — PS टू वाइस चेयरमैन, नीति आयोग
* अमित कुमार — PS टू ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर

स्पेशल सेक्रेट्री रैंक

* राय महिमा पत रे — वर्ल्ड बैंक
* शांतनु अग्रहरि — PS टू मिनिस्टर ऑफ स्टेट (जलशक्ति एवं रेलवे)
* भुवनेश प्रताप सिंह — डिप्टी सेक्रेट्री, इंटरनल ट्रेड

एडिशनल सेक्रेट्री रैंक

* आकांक्षा रंजन — डिप्टी सेक्रेट्री, स्वास्थ्य
* बसारत क्यूम — जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्त

14 अधिकारी हो चुके हैं सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्त अधिकारियों में अलका तिवारी, हरि कुमार केशरी, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशुन मुंडा, लालचंद दादेल, नेल्सन इयोन बागे, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा तिर्की, ज्ञानेंद्र कुमार, अंजनी कुमार मिश्र, शेखर जमुआर, पवन कुमार और अजय कुमार सिंह शामिल हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *