Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: सदर थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर किया जप्त, दो गिरफ्तार

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए...

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने पवन प्रसाद और संदीप साहू को गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तामड़ा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कर उसे ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान मौके से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जिनमें अवैध रूप से बालू लोड था.

पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अवैध कार्यों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *