जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में मनाया गया विश्व जल दिवस, जल संरक्षण को लेकर लिया गया संकल्प

  पाकुड़: कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

 

पाकुड़: कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर, सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में डालसा सभागार में विश्व जल दिवस कार्यक्रम मनाया गया.

जल दिवस का महत्व बताया गया

उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य जल से जुड़ी समस्याओं का समाधान, पानी के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना, अपशिष्ट को कम करना और सभी के लिए स्वच्छ जल व स्वच्छता सुनिश्चित करना है.

प्रदूषण और जल संकट पर चिंता

उन्होंने बताया कि तालाबों, नदियों और झीलों में बढ़ता प्रदूषण—चाहे वह शहरी कचरे से हो या कृषि रसायनों के बहाव से—पानी की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। पानी का संकट किसी एक देश, राज्य या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक साझा चुनौती है, जिसका समाधान भी सामूहिक प्रयासों में ही संभव है.

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता

इस दौरान जल संरक्षण के हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। साथ ही जल के दुरुपयोग से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गई. लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार एवं डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख ने भी संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक किया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.

उन्होंने बताया कि नल को खुला न छोड़ें, जल स्रोतों में कचरा न डालें और पानी को दूषित होने से बचाना बेहद जरूरी है. जल संचय के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पानी की बर्बादी रोकने पर भी जोर दिया गया.

छोटी आदतों से बड़ा बदलाव

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पानी का समझदारी से उपयोग, स्थानीय जल स्रोतों की देखभाल और प्रदूषण कम करने जैसी छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती हैं.

संकल्प के साथ समापन

सभी वक्ताओं ने जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण का संकल्प लिया. मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ नुकुमुद्दीन शेख, सहायक अज़फर हुसैन विश्वास, अल इकरा जीनियस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहसन शेख, सानिया प्रवीण, एनीरोज, पैरा लीगल वॉलंटियर्स कमला राय, गांगुली, प्रियंका झा, सायेम अली, मैनुल शेख समेत अन्य उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *