Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर के मानगो स्थित संजीव नेत्रालय में हंगामा, मरीज ने ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी घटने का लगाया आरोप

Jamshedpur: मानगो स्थित संजीव नेत्रालय में एक मरीज ने ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी कम होने का आरोप लगाते हुए जमकर...

Jamshedpur: मानगो स्थित संजीव नेत्रालय में एक मरीज ने ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी कम होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मरीज का कहना है कि 45 हजार रुपये में लेंस लगवाया था ताकि रोशनी की समस्या दूर हो सके, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई.

डॉक्टर का इंतजार करता रहा मरीज, अस्पताल में हुआ हंगामा

शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह मामला डॉक्टर का है और उनके आने पर ही शिकायत की जाए. मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करता रहा, लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे. इसके बाद मरीज और अस्पताल प्रबंधन व अन्य डॉक्टरों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. ओपीडी में मौजूद दूसरे मरीजों ने भी अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए.

ALSO READ: अवैध वसूली में रोड़ा बने रिम्स निदेशक को इस्तीफा देने पर किया मजबूर : भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

मरीज ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मरीज का आरोप है कि हंगामे के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने न तो दोबारा उसका चेकअप कराया और न ही अपनी गलती मानी. अब पीड़ित ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *