Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डैम से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका

24 जून से था लापता, मछली पकड़ने गया था सूरज मार्डी, पुलिस कर रही जांच Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के मझला दावना...

डैम से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद
डैम से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद

24 जून से था लापता, मछली पकड़ने गया था सूरज मार्डी, पुलिस कर रही जांच

Seraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र के मझला दावना गांव स्थित डैम से शुक्रवार को 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक 24 जून से लापता था. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

24 जून को मछली पकड़ने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, मझला दावना निवासी सूरज मार्डी 24 जून को गांव के डैम में मछली पकड़ने गया था. बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ अन्य युवक भी थे, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

ALSO READ: RIMS निदेशक के 22 बिंदुओं वाले पत्र की हो जांच, CM दें जवाब: सरयू राय

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

मृतक की मां ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि बेटे की मौत सामान्य डूबने की घटना नहीं लगती और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से हुई मौत का प्रतीत होता है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *