बड़ा रेल हादसा टला: गया-कोडरमा रेलखंड पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं,मची अफरा-तफरी

रांची: पटना से रांची आ रही 12365 जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. गया-कोडरमा...

रांची: पटना से रांची आ रही 12365 जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. गया-कोडरमा रेलखंड के बीच बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के एक कोच के पहिये से अचानक भारी धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, रेलकर्मियों की मुस्तैदी और समय रहते की गई कार्रवाई ने हजारों जिंदगियों को सुरक्षित बचा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन गया जंक्शन से खुलकर रांची की ओर बढ़ रही थी. जैसे ही ट्रेन बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची, गार्ड कोच से तीसरे डिब्बे के नीचे से गहरा धुआं निकलता देखा गया. यात्रियों ने जब खिड़कियों से धुआं उठते देखा, तो ट्रेन के भीतर चीख-पुकार मच गई. अनहोनी की आशंका में यात्री घबरा गए और जैसे ही ट्रेन रुकी, भारी संख्या में लोग कोच से उतरकर ट्रैक की ओर भागने लगे.यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की वजह से हुई.
तकनीकी खराबी के कारण कोच का ब्रेक जाम हो गया था. पहिया पूरी तरह से घूम नहीं पा रहा था और लगातार घर्षण की वजह से उसमें अत्यधिक गर्मी पैदा हो गई, जिससे धुआं निकलने लगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *