Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पाकुड़: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र...

पाकुड़: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई. दोनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक आरोपी किन्नर है.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही मामले की गहराई से जांच करते हुए आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए कार्रवाई जारी है.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खदेड़कर दो लोगों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक व्यक्ति की कमर से अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया.

इस संबंध में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *