News Desk: कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘Hera Pheri 3’ लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है और इसके निर्माण को लेकर अड़चनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. Paresh Rawal के साथ मतभेद सुलझने के बाद माना जा रहा था कि वह जल्द ही Akshay Kumar और Suniel Shetty के साथ शूटिंग शुरू करेंगे. लेकिन हालात अब भी पटरी पर आते नहीं दिख रहे हैं और फिल्म एक बार फिर नई परेशानी में फंसती नजर आ रही है.


आईपी विवाद में फंसी ‘Hera Pheri 3’, मेकर्स के बीच बढ़ा झगड़ा
फिल्म की राह में एक और मुश्किल आ गई है. प्रोड्यूसर Feroz Nadiadwala और Vijay Kumar के बीच आईपी (Intellectual Property) राइट्स को लेकर तकरार तेज हो गई है, जिसकी वजह से फिल्म का काम फिर से रुक गया है.
‘Hera Pheri 3’ के राइट्स पर छिड़ी नई बहस
साल 2000 में आई Hera Pheri दरअसल मलयालम फिल्म Ramji Rao Speaking का हिंदी रीमेक थी. इसी को लेकर अब राइट्स पर विवाद गहराता दिख रहा है.
निर्माता Vijay Kumar ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि मूल फिल्म और पूरी Hera Pheri फ्रेंचाइजी से जुड़े अधिकार उनके पास हैं. उनका कहना है कि Feroz Nadiadwala को केवल पहली फिल्म बनाने की अनुमति दी गई थी, पूरे फ्रेंचाइजी के अधिकार नहीं.
बिना मंजूरी बनी सीक्वल पर उठा विवाद
Vijay Kumar का कहना है कि ‘Phir Hera Pheri’ उनके अधिकारों की अनुमति के बिना बनाई गई थी. उस वक्त उन्होंने मामला आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन अब तीसरे पार्ट की तैयारी शुरू होते ही उन्होंने आपत्ति जताई है. उनके अनुसार, पहले उन्होंने Feroz Nadiadwala को पत्र भेजकर स्थिति साफ करने की कोशिश की, मगर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें मजबूरन कानूनी रास्ता अपनाना पड़ा.
क्या फिर साथ दिखेंगे पुराने सितारे?
आगे Vijay Kumar ने संकेत दिया कि अगर उनका और Feroz Nadiadwala के बीच राइट्स का विवाद सुलझ जाता है, तो वह फिल्म को अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ आगे बढ़ाना चाहेंगे.

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ये कानूनी उलझन कब खत्म होगी और ‘Hera Pheri 3’ की शूटिंग आखिर कब शुरू हो पाएगी.

