रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने धनबाद में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. साहू ने कहा कि झामुमो कांग्रेस निकाय चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवारों की सुनिश्चित हार को देखते हुए बौखलाहट में हैं और अपराधियों के माध्यम से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को सत्ता पक्ष के इशारे पर जान से मारने की धमकी मिल रही है.

सरकार अपराधियों के आतंक पर सख्त लगाम लगाए
भाजपा ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए मांग की है, कि राज्य सरकार अपराधियों के आतंक पर सख्त लगाम लगाए. निर्वाचन आयोग केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती निकाय चुनाव में सुनिश्चित करे साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी बूथों पर लगाना सुनिश्चित करें. यदि राज्य सरकार अपराधियों का संरक्षण करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक चुप नहीं रहेगी.
