Ranchi: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस के जेनरल सेक्रेट्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई है. इसमें झारखंड की ओर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत को स्टार प्रचारक के लिए नामित किया गया है. साथ ही झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

