झारखंड के प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में 150 छात्र हुए सफल

रांची: प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच...

रांची: प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. मंगलवार को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया, जिसमें कुल 150 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए इन 150 छात्रों को अब दो महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना होगा, जिनमें पहला मनोवैज्ञानिक परीक्षण और दूसरा शारीरिक और उम्र शामिल है. इन जांचों के बाद मेरिट के आधार पर अंतिम रूप से 100 छात्रों का चयन नामांकन के लिए किया जाएगा.

परीक्षा पैटर्न और परिणाम का विवरण 

इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया नए पैटर्न पर आधारित थी, जिसके तहत 12 अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी. यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग थी. इसमें कुल 493 अभ्यर्थी सफल हुए थे. नियमानुसार कुल सीटों का पांच गुना (500 छात्र) चयनित होने थे, लेकिन ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कम आवेदन होने के कारण यह संख्या 493 रही. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की ही मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांची गईं. इसके प्राप्तांकों के आधार पर अब डेढ़ गुना (150) छात्रों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *