वीडियो कॉल पर हथियार लहराकर धमकी देना पड़ा भारी, एसएसपी ने पुलिस कर्मी को किया निलंबित

वीडियो कॉल पर हथियार लहराकर धमकी देना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. अनुशासनहीनता और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखने...

वीडियो कॉल पर हथियार लहराकर धमकी देना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. अनुशासनहीनता और वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखने का मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी राकेश रंजन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात पुलिसकर्मी प्रवीण तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को सूचनादाता ने फोन के माध्यम से पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित किया कि सिपाही प्रवीण तिवारी ने उन्हें वीडियो कॉल किया था. कॉल के दौरान सिपाही ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि हथियार दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. विशाल सिंह ने इस पूरी घटना की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है. जारी आदेश में कहा गया हैं कि विभागीय सूत्रों के अनुसार, सिपाही प्रवीण तिवारी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी उनके विरुद्ध इसी तरह के अनैतिक और गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बार-बार मिलने वाली ऐसी शिकायतें उनके आदतन होने की परिचायक हैं, जो पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं. प्रवीण तिवारी के इस कृत्य को घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस नियमावली के विरुद्ध मानते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें केवल सामान्य जीवन-यापन भत्ता’ देय होगा निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, राँची निर्धारित किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *