News Desk: हिंदू धर्म के अनुसार चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है. मां का यह स्वरूप दुष्टों का विनाश करने वाला और भक्तों को शुभ फल देने वाला माना जाता है. यही वजह है कि मां के इस स्वरूप को शुभंकरी भी कहा जाता है. मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना करने से साधक के भीतर के हर तरह के भय, रोग और शोक का नाश होता है. अगर आप भी मां कालरात्रि का आशीष अपनों तक पहुंचाना चाहते हैं तो नवरात्रि के सातवें दिन के मैसेज, कोट्स और विशेज उन्हें भेज सकते हैं.
नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज (Navratri Day 7 Wishes in Hindi)
1- गधे की सवारी सोहे, खुले केश विशाल,
दुष्टों का संहार करे, मां कालरात्रि है विकराल।
जय माता दी! नवरात्रि की शुभकामनाएं।
2- या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
3- रक्तबीज मर्दिनी का, मिले सबको आशीष,
सफलता की सीढ़ी चढ़ें, नत मस्तक हो शीश।
जय माता दी! नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं।
4- आकस्मिक संकटों से रक्षा करती माता कालरात्रि
भय, दुख, शत्रु से मुक्ति का मार्ग दिखाती माता
देवी कालात्रि की शरण में जो भी आता
हर तकलीफ भूल है जाता
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
5 – हाथ में खड्ग और कांटा, गले में बिजली की माला,
मां की कृपा से मिट जाए, जीवन का सब अंधियारा।
जय माता दी! नवरात्रि के सातवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
6 – अंधकार को चीर कर, फैलाती हैं जो प्रकाश,
श्रद्धा से जो शीश झुकाए, हो दुखों का पूर्ण विनाश।
जय माता दी! नवरात्रि की शुभकामनाएं।
7- हर अंधेरा दूर हो जाए,
मां का प्रकाश फैल जाए।
सातवें नवरात्र के पावन अवसर पर,
यही पावन शुभकामना हमारी
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
8- नकारात्मकता दूर हो, साहस का हो संचार,
मां कालरात्रि खोल दें, खुशियों के सब द्वार।
जय माता दी! नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
9- क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
10- माँ दुर्गा आपको सभी चुनौतियों से पार पाने का साहस,
सही निर्णय लेने की बुद्धि और अपने सपनों को
साकार करने की शक्ति प्रदान करें.
आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
