जमशेदपुर: दोस्ती विवाद में 18 वर्षीय छात्र पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जमशेदपुर: शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दोस्ती का विवाद खूनी झगड़े में बदल गया. 18 साल के एक...

जमशेदपुर: शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां दोस्ती का विवाद खूनी झगड़े में बदल गया. 18 साल के एक छात्र पर चापड़ से हमला किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दोस्ती का विवाद बना खूनखराबा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार रात यह वारदात हुई. बताया जा रहा है कि आपसी दोस्ती के विवाद में 18 वर्षीय छात्र आदर्श सिंह को निशाना बनाया गया.

चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद

हमलावरों ने आदर्श को घेरकर उस पर चापड़ से कई वार किए. इस दौरान उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन युवक हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: रांची: मेसरा इलाके में दो पेट्रोल पंपों से लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हालत गंभीर, TMH में भर्ती

घटना के बाद घायल छात्र को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर किया गया. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

चार हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को हिरासत में ले लिया है. सभी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *