IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

NEWS DESK: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया...

NEWS DESK: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. यह रिंकू सिंह का केकेआर के साथ आठवां सीजन होगा और अब उन्हें टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिंकू ने आईपीएल में केकेआर के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था, जहां वह केवल 29 रन ही बना पाए थे. शुरुआती सीजन में उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा और अगले सीजन में भी वह सिर्फ 37 रन ही बना सके. इसके बाद उन्हें सीमित मौके मिले, लेकिन आज वह टीम के प्रमुख फिनिशर के रूप में पहचान बना चुके हैं.

51 पारियों में 1099 रन, KKR का बड़ा फैसला

रिंकू सिंह ने अब तक आईपीएल की 51 पारियों में 1099 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 30.52 और स्ट्राइक रेट 145 से अधिक है. वह अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं और आईपीएल में 56 छक्के व 87 चौके भी जड़ चुके हैं. लंबे समय से केकेआर के साथ जुड़े होने और टीम के माहौल को अच्छी तरह समझने की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है.

संघर्ष के दौर में रिंकू सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी

हालांकि, यह जिम्मेदारी ऐसे समय में आई है जब रिंकू सिंह का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा है. हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खो दिया, जो कैंसर से पीड़ित थे. इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 23 रन बनाए. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और फाइनल मुकाबले में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.फिलहाल रिंकू सिंह फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन केकेआर ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है. अब देखना होगा कि वह इस नए रोल के साथ अपने प्रदर्शन में कितना सुधार कर पाते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *