Click Here
Click Here
Click Here

कोल इंडिया बोर्ड ने SECL में 35% हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी, MCL में 25% हिस्सेदारी की बिक्री को भी हरी झंडी

धनबाद: कोल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में 35 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचने...

धनबाद: कोल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में 35 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

MCL में भी हिस्सेदारी बिक्री को हरी झंडी

बोर्ड ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में भी 25 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में लिया गया.

OFS और IPO के जरिए बिक्री की योजना

बताया गया है कि SECL में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के पास मौजूद इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचा जाएगा. इसके साथ ही IPO या अन्य अनुमोदित तरीकों से एक या अधिक चरणों में 10 प्रतिशत तक नए इक्विटी शेयर जारी करने को भी मंजूरी दी गई है.

Also Read: सदर पुलिस ने पकड़े जंगल में छुपा कर रखे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

MCL में भी शेयर बिक्री की प्रक्रिया

CIL बोर्ड ने घरेलू बाजार में IPO या अन्य मान्य तरीकों के जरिए MCL में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की भी अनुमति दी है. यह बिक्री OFS के माध्यम से की जाएगी.

पहले भी मिल चुकी है मंजूरी

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को CIL बोर्ड ने अलग-अलग सर्कुलर प्रस्ताव के जरिए इन कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने की प्रारंभिक मंजूरी पहले ही दे दी थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *