ChatGPT हुआ और स्मार्ट, जानें Library फीचर यूज करने का आसान तरीका

      News Desk: अगर आप पहले से ChatGPT का इस्तेमाल करते रहे हैं और अलग-अलग कामों के लिए कई फाइल्स...

 

 

 

News Desk: अगर आप पहले से ChatGPT का इस्तेमाल करते रहे हैं और अलग-अलग कामों के लिए कई फाइल्स अपलोड कर चुके हैं, तो कई बार उन फाइल्स को दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है. अक्सर यूजर्स पुरानी चैट्स में जाकर स्क्रॉल करते रहते हैं, लेकिन फिर भी जरूरी फाइल्स आसानी से नहीं मिल पातीं.

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने ChatGPT में नया Library फीचर जोड़ा है. इस फीचर की मदद से अब आपकी सभी अपलोड की गई फाइल्स एक ही जगह पर व्यवस्थित मिल जाएंगी, जिससे उन्हें ढूंढना और इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं, इस फीचर को स्टेप-बाय-स्टेप कैसे यूज किया जा सकता है.

ChatGPT Library: फाइल्स सर्च करना आसान

  • ChatGPT का नया Library फीचर यूजर्स के लिए फाइल मैनेजमेंट को आसान बनाता है. जब भी आप चैट के दौरान कोई फाइल अपलोड करते हैं या AI की मदद से कोई डॉक्यूमेंट तैयार करते हैं, तो वह अपने आप एक अलग लाइब्रेरी सेक्शन में सेव हो जाती है.
  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बाद में आपको पुरानी फाइल्स ढूंढने में परेशानी नहीं होती। यूजर फाइल का नाम या उसका टाइप डालकर आसानी से उसे सर्च कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और काम ज्यादा व्यवस्थित रहता है.
  • फिलहाल यह सुविधा सिर्फ वेब वर्जन पर ही उपलब्ध है. वहीं, AI से बनाई गई इमेज इस लाइब्रेरी में नहीं दिखेंगी, बल्कि वे पहले की तरह ऐप के अलग “Images” सेक्शन में ही सेव रहेंगी.
  • कुल मिलाकर, यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो ChatGPT पर नियमित रूप से फाइल्स के साथ काम करते हैं.

ChatGPT Library: इस्तेमाल से पहले जान लें जरूरी शर्तें

  • ChatGPT के नए Library फीचर का उपयोग करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों को समझना जरूरी है. दरअसल, यह सुविधा अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है.
  • कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सिर्फ उन यूजर्स को दिया जा रहा है जो ChatGPT के पेड प्लान—जैसे Plus, Pro या Business—का इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी फ्री यूजर्स को अभी इस सुविधा का इंतजार करना होगा.
  • इसलिए अगर आप इस फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इन प्रीमियम प्लान्स में से किसी एक का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा.
  • कुछ क्षेत्रों में यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है. खासतौर पर यूरोपियन इकॉनॉमिक एरिया, स्विट्ज़रलैंड और यूनाइटेड किंगडम में इसे फिलहाल रोलआउट नहीं किया गया है. वहीं भारत समेत कई देशों में यूजर्स को यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है.

ChatGPT Library इस्तेमाल करने का आसान तरीका

अगर आप ChatGPT Library में किसी सेव्ड फाइल को जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  1. सबसे पहले अपने वेब ब्राउजर में ChatGPT का वेब वर्जन ओपन करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे
  2.  ‘Composer’ ऑप्शन पर क्लिक करें, जो ‘Add’ बटन के पास मिलता है.
  3. अब फाइल जोड़ने के लिए ‘Add from Library’ विकल्प चुनें. यहां आपको अपनी सेव की गई फाइल्स दिखेंगी, जिनमें से आप जरूरत के अनुसार फाइल सेलेक्ट कर सकते हैं.
  4. जैसे ही आप फाइल चुनते हैं, वह तुरंत आपके काम में जुड़ जाती है और आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

ChatGPT Library से फाइल कैसे हटाएं

  • सबसे पहले वेब ब्राउजर में ChatGPT ओपन करें.
  • इसके बाद ‘Library’ सेक्शन में जाएं.अब उस फाइल को खोजें
  • जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं.फाइल मिलने पर उसे सेलेक्ट करें
  • फिर ‘Delete’ बटन या डिलीट आइकन पर क्लिक करें
  • इसके बाद फाइल आपकी Library से हट जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *