Click Here
Click Here
Click Here

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग, युवाओं को सताने लगी अपने भविष्य की चिंता

  गिरिडीह: जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर देवरी, जमुआ और गांवा प्रखंड के युवाओं ने उपायुक्त...

 

गिरिडीह: जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर देवरी, जमुआ और गांवा प्रखंड के युवाओं ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. आवेदन में युवाओं ने कहा है कि वे लंबे समय से होमगार्ड बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है.

लंबे समय से बहाली का इंतजार

युवाओं ने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में शिक्षित और योग्य युवा बेरोजगार हैं, जो होमगार्ड में सेवा देने के इच्छुक हैं. युवाओं का कहना है कि लगभग 200 से अधिक अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

5- 8 साल से कर रहे तैयारी

इनमें से कई अभ्यर्थी पिछले 5 से 8 वर्षों से होमगार्ड की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बहाली नहीं होने के कारण अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है.

बहाली से रोजगार और कानून-व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

युवाओं ने कहा कि यदि बहाली प्रक्रिया शुरू की जाती है तो इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी.

उपायुक्त से जल्द बहाली शुरू करने की मांग

आवेदन में युवाओं ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि इच्छुक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *