रांची :  राज्य के ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को 50 और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 55 पैसा प्रति यूनिट देना होगा अधिक, किसी भी कटेगरी के फिक्सड चार्ज में कोई वृद्धि नहीं

Ranchi: झारखंड राज्य विद्युत नियमाक आयोग ने बिजली की नई दर बुधवार को जारी कर दी. नई दर एक अप्रैल से लागू...

Ranchi:  झारखंड राज्य विद्युत नियमाक आयोग ने बिजली की नई दर बुधवार को जारी कर दी. नई दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी. वहीं किसी भी कटेगरी के उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज में कोई वृद्धि नहीं की गई है. नई दर के अनुसार अब ग्रामीणों को 50 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे. वर्तमान में ग्रामीणों से 6.70 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिल लिया जा रहा है. नई दर के अनुसार अब उन्हें 7.20 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे. वहीं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 55 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं से 6.85 रुपए प्रति यूनिट चार्ज लिया जा रहा है. नई दर के अनुसार उन्हें 7.40 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे.
ये भी पढ़ें : रांची में 3.89 करोड़ का केवीआईसी घोटाला: ईडी ने किया 6 के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर

 कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर 50 से 60 पैसा का अतिरिक्त बोझ

कॉमर्शियल ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 6.20 रुपए प्रति यूनिट की जगह 6.70 रुपए प्रति यूनिट देना होगा. यानि प्रति यूनिट 50 पैसे अधिक देने होंगे. वहीं कॉमर्शियल शहरी उपभोक्ताओं को 6.70 रुपए प्रति यूनिट की जगह 7.30 रुपए प्रति यूनिट देनें होंगे. यानि 60 पैसा अधिक देना होगा.

उद्योगों में 50 से 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

उदयोगों में 50 से 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. इंडस्ट्रीयल एलटी का दर 6.10 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.60 रुपए प्रति यूनिट किया गया है. इसमें 50 पैसे की वृद्धि की गई है. इंडस्ट्रीयल एचटी में 5.90 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.40 रुपए प्रति यूनिट किया गया है. इस कटेगरी में भी 50 पैसे की वृद्धि की गई है. वहीं एचटी स्पेशल में 5.25 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ाकर 5.80 रुपए प्रति यूनिट किया गया है. इस कटेगरी में 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है.
ये भी पढ़ें : झारखंड सरकार ने बदला रामनवमी का अवकाश, अब 26 के बजाय 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, कार्मिक विभाग ने जारी किया अधिसूचना

किस कटेगरी में कितनी बढ़ी बिजली दर

कटेगरी  वर्तमान दर(रुपए प्रति यूनिट)  नई दर(रुपए प्रति यूनिट) 
• घरेलू ग्रामीण 6.70 7.20
• घरेलू शहरी 6.85 7.40
•घरेलू एचटी6.407.20
• कॉमर्शियल ग्रामीण 6.20 6.70
• कॉमर्शियल शहरी 6.70 7.30
• सिंचाई 5.30 5.30
• इंडस्ट्रीयल एलटी 6.10 6.60
• इंडस्ट्रीयल एचटी 5.90 6.40
• एचटी स्पेशल 5.25 5.80
• स्ट्रीट लाइट 7.00 7.60
• रेलवे 5.80 6.50
• एमइएस 5.80 6.50
• लाइसेंसी 5.80 6.50
• सोलर हाउस 7.31 7.00
• नॉन सोलर हाउस 8.77 8.70

 किस कटेगरी में कितने पैसे की वृद्धि

• कटेगरी प्रति यूनिट कितने पैसे की वृद्धि
• घरेलू ग्रामीण 50 पैसा प्रति यूनिट
• घरेलू शहरी 55 पैसा प्रति यूनिट
•घरेलू एचटी80 पैसा प्रति यूनिट
• कॉमर्शियल ग्रामीण 50 पैसा प्रति यूनिट
• कॉमर्शियल शहरी 60 पैसा प्रति यूनिट
• सिंचाई कोई वृद्धि नहीं
• इंडस्ट्रीयल एलटी 50 पैसा प्रति यूनिट
• इंडस्ट्रीयल एचटी 50 पैसा प्रति यूनिट
• एचटी स्पेशल 55 पैसा प्रति यूनिट 5.80
• स्ट्रीट लाइट 60 पैसा प्रति यूनिट
• रेलवे 70 पैसा प्रति यूनिट
• एमइएस 70 पैसा प्रति यूनिट
• लाइसेंसी 70 पैसा प्रति यूनिट
• सोलर हाउस 31 पैसा प्रति यूनिट की कमी
• नॉन सोलर हाउस 07 पैसा प्रति यूनिट की कमी
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *