Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: सिमरिया में ट्रक ने महिला को टक्कर मारी, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा चौक के पास गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की...

चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा चौक के पास गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार,  महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है. जो कांसीमहुआ गांव की रहने वाली थीं. वह बस पकड़ने के लिए बगरा चौक की ओर जा रही थीं. इसी दौरान सिमरिया की ओर से आ रहे 12-चक्का ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने बगरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया.

सड़क जाम के कारण चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. खासकर यात्री वाहनों में सफर कर रहे लोगों को इससे काफी परेशानी हुई. कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *