Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के गोसाईंडीह में जले ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर, संदीप पासवान की पहल रंग लाई

पलामू: पीपरा प्रखंड के ग्राम बरदाग स्थित गोसाईंडीह टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से जला हुआ था, जिसके चलते...

पलामू: पीपरा प्रखंड के ग्राम बरदाग स्थित गोसाईंडीह टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी दिनों से जला हुआ था, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे थे. अपने स्तर पर कई प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था.

पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि व समाजसेवी हैं संदीप पासवान

इस समस्या की सूचना दो दिन पूर्व पीपरा और हरिहरगंज क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि तथा वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति, पलामू के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी Sandeep Paswan को दी गई. संदीप पासवान स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं.

Also Read: झारखंड के ASP व DSP को प्रतिनियुक्ति पर जाने का अवसर, NIA ने मुख्य सचिव और DGP को लिखा पत्र

लगा नया ट्रांसफार्मर

मामले को गंभीरता से लेते हुए संदीप पासवान ने पहल की, जिसके बाद कार्यपालक अभियंता, विद्युत, डालटनगंज के आदेश पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. इससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है.

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस अवसर पर गोसाईंडीह निवासी रेखा यादव, संतोष यादव, उदय यादव, अशोक यादव, सतेंद्र यादव, राम अवतार यादव, नवीन यादव, रामस्वरूप यादव, विमल यादव और शंकर यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे. लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के बाद ग्रामीणों ने पिपरा प्रखंड के पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप पासवान के प्रति आभार प्रकट किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *