रांची: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने आगामी रामनवमी पर्व के दौरान राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है. सुरक्षा व्यवस्था की व्यक्तिगत निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए पुलिस डीजीपी के आदेश पर 5 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विभिन्न संवेदनशील जिलों में कैंप करने का निर्देश दिया गया है. सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित जिलों में जुलूस के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे. ये अधिकारी 26 मार्च की सुबह से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे और जब तक रामनवमी के जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न नहीं हो जाते, तब तक वे कैंप में ही रहेंगे.

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:
– डीआईजी कार्तिक एस: हजारीबाग.
– डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग: बड़कागांव हजारीबाग.
– डीआईजी इन्द्रजीत महथा: जमशेदपुर.
– डीआईजी अश्विनी कुमार सिन्हा: गिरिडीह.
– डीआईजी प्रियदर्शी आलोक: लोहरदगा.
