Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मारपीट और फायरिंग करने में शामिल बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में...

Oplus_16908288

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान फायरिंग की घटना भी हुई थी. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाला भाजपा नेता उदय शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके पास से पुलिस ने उसे हथियार को बरामद कर लिया है, जिससे उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. गौरतलब है कि बिरला मैदान और ओटीसी ग्राउंड से जुड़े युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए. इसके बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पहले भी तनाव की स्थिति रही है, लेकिन इस बार मामला बेकाबू हो गया. घटना के दौरान आसपास के लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *