Click Here
Click Here
Click Here

गढ़वा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, रॉन्ग साइड से आ रही जीप ने स्कॉर्ट वाहन को मारी जोरदार टक्कर

Garhwa: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना टल गई. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप...

Garhwa: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना टल गई. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहन (स्कॉर्ट गाड़ी) को एक अनियंत्रित कमांडर जीप ने टक्कर मार दी. इस हादसे में विधायक के अंगरक्षक और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए हैं, हालांकि स्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है.

ये भी पढ़ें : रंजिश में हत्या, फिर जलाया शव: टिकरा जंगल केस में तीन आरोपी गिरफ्तार

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार दोपहर श्री बंशीधर नगर में हुए हालिया गोलीकांड के घायल उमेश मेहता से मिलने गढ़वा जा रहे थे.जब उनका काफिला सीरियाटोंगर के समीप पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने सुरक्षा वाहन को सीधी टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें : खूंटी : मुरहू में रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों में झड़प के बाद हुई पथराव

टक्कर के बाद भयानक था मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्ट गाड़ी का अगला हिस्सा काफी दब गया. मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. विधायक के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुख्य वाहन को सुरक्षित निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जीप चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया. विधायक अनंत प्रताप देव और उनके सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *