झारखंड: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 15 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का तबादला

Ranchi: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और...

Transfer
ट्रांसफर सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का तबादला कर दिया है. विभाग द्वारा गुरुवार की रात को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 15 इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश झारखंड राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव, शशि रंजन द्वारा जारी किया गया है. विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित अभियंताओं को अधिकतम एक सप्ताह के अंदर इस अधिसूचना का अनुपालन करना अनिवार्य होगा.

तबादलों की पूरी सूची देखें

  • मुकेश कुमार: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर झुमरीतिलैया प्रमंडल
  • अनुज कुमार सिन्हा: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चास प्रमंडल
  • रामप्रवेश राम: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिमडेगा प्रमंडल
  • मनोज कुमार मुण्डारी: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अपने कार्यों के अतिरिक्त चतरा प्रमंडल के प्रभार में भी रहेंगे.
  • अनिल प्रसाद गुप्ता: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, मेदिनीनगर
  • अनुप कुमार हांसदा: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चक्रधरपुर प्रमंडल
  • जितेन्द्र कुमार कुजूर: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लोहरदगा प्रमंडल
  • अजय कुमार सिंह: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, दुमका
  • रंजीत कुमार ठाकुर: प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गढ़वा प्रमंडल
  • मुकेश कुमार मंडल: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर धनबाद-2 प्रमंडल अपने कार्यों के अतिरिक्त धनबाद-1 प्रमंडल के प्रभार में भी रहेंगे.
  • कार्तिक कुमार भगत: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यांत्रिक प्रमंडल, रांची (शहरी)
  • प्रदीप कुमार भगत: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यांत्रिक प्रमंडल, दुमका
  • प्राण चन्द्र दास: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर
  • सुनीता कुमारी सामंत: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यांत्रिक प्रमंडल, गुमला
  • चन्दन दुबे: प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग

यह भी पढ़ें: सचिवालय सेवा के अफसरों के लिए जरूरी खबर: बिना परीक्षा पास किए नहीं मिलेगी तरक्की, 22 अगस्त से इम्तिहान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *