रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहमति से प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसकी घोषणा की. प्रदेश पदाधिकारियों के रूप नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, गीता कोड़ा सहित नौ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसके साथ ही तीन प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं, जिसमें गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को जगह दी गई है. इसके अलावा, नौ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

प्रदेश उपाध्यक्ष
• राकेश प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष
• नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष
• आभा महतो प्रदेश उपाध्यक्ष
• बालमुकुंद सहाय प्रदेश उपाध्यक्ष
• भानू प्रताप शाही प्रदेश उपाध्यक्ष
• डॉ. प्रदीप वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष
• सुनील सोरेन प्रदेश उपाध्यक्ष
• मुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष
• गीता कोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश महामंत्री
• गणेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री
• अमर कुमार बाउरी प्रदेश महामंत्री
• मनोज सिंह प्रदेश महामंत्री
प्रदेश मंत्री
• दिलीप वर्मा प्रदेश मंत्री
• शैलेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री
• सरोज सिंह प्रदेश मंत्री
• सुनिता सिंह प्रदेश मंत्री
• अमरदीप यादव प्रदेश मंत्री
• कृष्णा महतो प्रदेश मंत्री
• अमित सिंह प्रदेश मंत्री
• मनीर उरांव प्रदेश मंत्री
• शालिनी (बैसखियार) प्रदेश मंत्री
