Gumla: समाहरणालय स्थित डीसी सभागार में आज उपायुक्त (DC) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) ने ब्रिज प्रोग्राम के तहत Azim Premji University में चयनित गुमला जिले के 20 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय के बेंगलुरु परिसर तथा 8 विद्यार्थियों का चयन भोपाल परिसर के लिए हुआ है. ये विद्यार्थी – English Honours, Economics Honours, Physics Honours, Environmental Science and Sustainability, History, Social Science** सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययन करेंगे. ये सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय में पूर्णतः अनुदान आधार पर पढ़ाई करेंगे.
‘ऐसे अवसर जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं’-DC
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अवसर जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के साथ पढ़ने और रहने से नई सोच, विविध अनुभव तथा सीखने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और अपने जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया. इस अवसर पर पिछले वर्ष ब्रिज प्रोग्राम के तहत चयनित कुछ विद्यार्थी, जो वर्तमान में अपनी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गुमला आए हुए हैं. उप विकास आयुक्त ने उनसे नए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया.

ALSO READ:विधायक कल्पना सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म, राज्यवासियों से की खास अपील
जिला प्रशासन ने अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने, प्रायोगिक (Practical) सीखने तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर काम करने के भरपूर अवसर मिलते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल, थिएटर, संगीत, कला एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार भाग लेने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए तथा इस अवसर के लिए जिला प्रशासन और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया.


