Click Here
Click Here
Click Here

रांची : NSURL में जस्टिस एस बी सिन्हा स्मृति व्याख्यान, सुप्रीम कोर्ट की जज बी वी नागरत्ना ने की शिरकत

Ranchi: NSURL में जस्टिस एस बी सिन्हा स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश...

Ranchi: NSURL में जस्टिस एस बी सिन्हा स्मृति व्याख्यान का आयोजन हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी. वी. नागरत्ना ने शिरकत की. मौके पर मुख्य न्यायाधीश एस एम सोनक एवं उच्च न्यायालय के कई जज, शिक्षाविद और विधि समुदाय के लोग मौजूद रहे. मौके पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने “पर्यावरणीय न्याय एवं जलवायु परिवर्तन: न्यायालय किस प्रकार से आगे मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं” इस पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय न्याय केवल एक नीतिगत मुद्दा नहीं बल्कि एक संवैधानिक अनिवार्यता है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में न्यायपालिका की भूमिका को रेखांकित करते हुए न्यायालय को संवैधानिक सिद्धांतों की व्याख्या के माध्यम से पर्यावरणीय शासन को दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही.

ये भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन के गोसाईगांव सभा में उमड़ा जनसैलाब, बोले- ‘शोषित और वंचित समाज अब तीर-धनुष से लिखेगा असम का नया भविष्य’

पर्यावरण संरक्षण में न्यायपालिका की भूमिका को किया गया रेखांकित

वही मौके पर मुख्य न्यायाधीश एस एम सोनक ने जलवायु परिवर्तन के खतरे, जैसे- ग्लेशियर का पिघलना, समुद्र स्तर में वृद्धि, ग्रीन गैसों में बढ़ोतरी और खाद असुरक्षा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मानवता के इन चेतावनियों को गौर करने को कहा. उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी हर व्यक्ति की आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन किसी के लालच को नहीं. मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन, न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय, न्यायाधीश दीपक रोशन, न्यायाधीश अनुभव रावत चौधरी, सेवानिवृत न्यायाधीश अंबुज नाथ, सेवानिवृत न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : प्रदेश भाजपा में 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री की घोषणा, भानू, नीलकंठ और गीता कोड़ा को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *