रांची में 167 वाहनों की जांच, वसूला गया 2 लाख का जुर्माना

रांची: रांची जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है. इसी कड़ी में आज शहर के...

vehicle inspection
वाहन जांच करते अधिकारी

रांची: रांची जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है. इसी कड़ी में आज शहर के कई प्रमुख इलाकों कांके रोड, रिंग रोड, मेसरा, ओरमांझी और तुपुदाना में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार की देखरेख में चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच शामिल थी.

7 वाहन जब्त

जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 8 वाहनों पर कुल 2.03 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 7 वाहनों को जब्त कर लिया गया. इनमें 4 वाहन ओरमांझी थाना और 3 वाहन मेसरा ओपी में सुरक्षित रखे गए हैं.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैक्स बकाया (टैक्स फेल) वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने वाहन चालकों से अपील की है, कि वे अपने सभी कागजात अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन इसी तरह सख्त कदम उठाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: रांची : NSURL में जस्टिस एस बी सिन्हा स्मृति व्याख्यान, सुप्रीम कोर्ट की जज बी वी नागरत्ना ने की शिरकत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *