Click Here
Click Here
Click Here

गुजरात के पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांचीः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने आज बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में CM हेमंत सोरेन से...

रांचीः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने आज बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में CM हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की. इस अवसर पर वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर भेंट की, जिसमें वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक ही कार्यकाल में साथ सांसद थे. मुख्यमंत्री ने तस्वीर भेंट करने के लिए वाघेला का आभार व्यक्त किया.

अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय ने भी की मुलाकात 

इसके बाद मुख्यमंत्री से विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, सामाजिक विकास और अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा.

मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों के उचित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *