सिमडेगा : हॉकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनोज प्रसाद को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सूड़ी समाज ने किया सम्मानित

Simdega: सिमडेगा सूड़ी समाज ने भव्य नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन कर हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मनोज...

Simdega: सिमडेगा सूड़ी समाज ने भव्य नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन कर हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मनोज कोंनबेगी (मनोज प्रसाद) को सम्मानित किया. मनोज प्रसाद ने हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक पुरस्कार 2025 समारोह में उन्हें खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए “जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार 2025” से नवाजा गया. यह सम्मान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, हॉकी इंडिया के शेखर जे मनोहरन और सरोज शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किया गया. इस उपलब्धि पर पूरे सिमडेगा और सूड़ी समाज में हर्ष का माहौल है. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि मनोज प्रसाद ने अपने जीवन में हॉकी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है. यह कार्य अत्यंत सराहनीय है. वहीं महिला जिला अध्यक्ष रेखा रानी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनकी उपलब्धि से समाज का सिर ऊँचा हुआ है.

ये भी पढ़ें : घर में कछुआ लाएगा अपार धन और खुशहाली, जानें सही दिशा और धातु

छिपी प्रतिभा को आगे लाना मुख्य लक्ष्य : मनोज प्रसाद

मनोज प्रसाद ने सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक शब्दों में कहा कि आज जो सम्मान मुझे मिला है, वह केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे सिमडेगा जिले और सूड़ी समाज का सम्मान है. मैंने हमेशा यह प्रयास किया है कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सही मंच मिले. हॉकी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है. मैंने अपने जीवन के हर कठिन दौर में हॉकी को ही अपना सहारा बनाया और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें : अप्रैल 2026 में कौन से व्रत और त्योहार हैं आने वाले? अभी जानें सारी खास तारीखें!

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष हलधर प्रसाद, जिला महासचिव अनूप प्रसाद, जिला सचिव अमित रंजन, जिला संगठन मंत्री अनिल प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, संरक्षक देवराज प्रसाद, समुद्र गुप्त, बसंत प्रसाद, राहुल कुमार, शशि भूषण प्रसाद,हितेंद्र कुमार, लखन प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रसाद, बबलू सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *