कोडरमा: डोमचांच में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन

Koderma : जिला परिवहन कार्यालय, कोडरमा के तत्वावधान में गुरुवार को डोमचांच प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण के लिए प्रखंड...

Koderma : जिला परिवहन कार्यालय, कोडरमा के तत्वावधान में गुरुवार को डोमचांच प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण के लिए प्रखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया. शिविर के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया. वहीं डोमचांच के अंचलाधिकारी रविन्द्र पाण्डेय भी शिविर में मौजूद रहे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे.

डोमचांच में लगा लाइसेंस शिविर, 76 लोगों ने किया आवेदन

जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने बताया कि शिविर में कुल 76 लोगों ने आवेदन किया. इनमें से 28 आवेदकों को सफलतापूर्वक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया, जबकि 15 आवेदक ऑनलाइन टेस्ट में सफल नहीं हो सके. वहीं 33 आवेदकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर इस प्रकार के विशेष शिविर आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय आए बिना ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इससे लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होती है तथा सरकारी सेवाएं उनके नजदीक पहुंचती हैं. शिविर के सफल संचालन में उदय शंकर बख्शी, अभिषेक मरांडी, अनिकेत कुमार, आकुल कुमार रंजन एवं अम्मार सिद्दिकी सहित जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *