झारखंड: वर्दी में भोजपुरी गाने पर थिरकीं महिला पुलिस पदाधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रांची: महिला पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें वो...

Oplus_16908288

रांची: महिला पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें वो वर्दी में भोजपुरी गाने पर थिरक रही है. सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो धनबाद जिले का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज थाना की प्रभारी अलिशा अग्रवाल का है. ड्यूटी के दौरान वर्दी में डांस करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. हालांकि इस वायरल वीडियो का न्यूज वेव झारखंड कोई पुष्टि नहीं करता है. जानकारी के अनुसार, यह मामला राजगंज थाना क्षेत्र में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर हुई थी. पूजा के उपलक्ष्य में एक ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया था. सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहीं थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल भी वहां मौजूद थीं. कार्यक्रम के दौरान जब लोकप्रिय भोजपुरी गाना पलंग सागवान के’ बजा, तो थाना प्रभारी खुद को रोक नहीं पाईं और वहां मौजूद अन्य महिलाओं के साथ थिरकने लगीं.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी पुलिस वर्दी में हैं. वह मंच के पास घेरा बनाकर नाच रही महिलाओं के बीच शामिल होकर ताल से ताल मिला रही हैं. वीडियो में वह काफी उत्साह में नजर आ रही हैं और वहां मौजूद भीड़ उनका उत्साहवर्धन कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *