Click Here
Click Here
Click Here

गरीब-गुरबों को रहने का आवास नहीं, सीएम बनाएंगे शीश महल : आदित्य साहू

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार के द्वारा 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से मुख्यमंत्री आवास को...

Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार के द्वारा 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से मुख्यमंत्री आवास को बनाए जाने का विरोध किया है. कहा कि खुद को गरीबों की सरकार का अगुआ कहने वाले मुख्यमंत्री 100 करोड़ का जो शीश महल बना रहे हैं, वह झारखंड के आदिवासी मूलवासी जनता की गाढ़ी कमाई की फिजूल खर्ची है. इस संबंध में भवन विभाग ने टेंडर जारी किया है. इसकी कुल लागत 67 करोड़ की है. इसमें इंटीरियर और फर्नीचर का खर्च नहीं जोड़ा गया है. आवास बनते- बनते इसकी लागत 100 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा होगी. शीश महल का टेंडर 2 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड होगा. 29 अप्रैल टेंडर जमा करने की आखिरी तिथि होगी. 30 अप्रैल को शीश महल का टेंडर खुलेगा. 8 अप्रैल को प्री बीड बैठक होगी.

ये भी पढ़ें : लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

मुगल काल के बादशाहों की तरह कर रहे शासन : आदित्य साहू

आदित्य साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुगल काल के बादशाहों की तरह शासन कर रहे हैं. शीश महल में फिजूल खर्ची ऐसी है कि दो करोड़ का फव्वारा, ढाई करोड़ का गार्डन बनेगा. मुख्य बैठक खाने में शीशे का आलीशान ड्राइंग रूम होगा, जिसका शीशा विदेश से मंगाया जा रहा है. भवन में लगाए जाने वाले टाइल्स को इटली से मंगाया जाएगा. इसके अतिरिक्त भवन में आधुनिक जकूजी, सोना बाथ और मसाज रूम पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे. आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा शीश महल का कड़ा विरोध करती है. झारखंडियों के खून पसीने की कमाई शीश महल में नहीं लगने देगी. अगर मुख्यमंत्री शीश महल के अपने शौक को नहीं छोड़ते है तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर इसका प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध करेगा.

ये भी पढ़ें : ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, लेकिन जनता के मुद्दों पर मौन : कांग्रेस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *