Click Here
Click Here
Click Here

कानून सिखाने के नाम पर लॉ छात्रा से यौन शोषण, आरोपी वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची: कानून सिखाने के नाम पर लॉ छात्रा से यौन शोषण के आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला...

रांची: कानून सिखाने के नाम पर लॉ छात्रा से यौन शोषण के आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला पाकुड़ जिले का है. कानूनी बारीकियां सिखाने के बहाने एक लॉ की छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पीड़िता, जो स्वयं कानून की पढ़ाई कर रही है, कानूनी ज्ञान और सलाह लेने के उद्देश्य से अधिवक्ता जोएल मुर्मू के संपर्क में आई थी. आरोप है कि अधिवक्ता ने छात्रा के भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया.

सात महीने तक ब्लैकमेलिंग का खेल

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिवक्ता पिछले सात महीनों से छात्रा को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. लोक-लाज और करियर की चिंता में पीड़िता लंबे समय तक यह जुल्म सहती रही.

पति को भनक लगते ही हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पति को इस बात की जानकारी हुई. पति ने जब अधिवक्ता से इस बारे में पूछताछ की, तो दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई. हंगामे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपी जोएल मुर्मू के खिलाफ कांड संख्या 61/26 दर्ज की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *