कुसुंबा की ‘निर्भया’ को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी भाजपा, 3 अप्रैल को ‘झारखंड बंद’ का ऐलान

नई दिल्ली/रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ स्थित कुसुंबा में युवती के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी...

BJP Aaditya Sahu
प्रेस वार्ता संबोधित करते आदित्य साहू

नई दिल्ली/रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ स्थित कुसुंबा में युवती के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर हत्यारे नहीं पकड़े गए, तो पूरा राज्य ठप कर दिया जाएगा.

रेयरेस्ट ऑफ द रेयर घटना पर सरकार मौन

नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि रामनवमी के मंगलवारी जुलूस में शामिल होने गई बेटी के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गई, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो चुका है और अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है. अपराधियों ने बेटी की आंखें निकालीं, दांत तोड़े और जीभ काट दी. यह अपराध की पराकाष्ठा है.

उच्च न्यायालय का आभार, कांग्रेस पर प्रहार

प्रदेश अध्यक्ष ने मामले का स्वतः संज्ञान लेने के लिए उच्च न्यायालय का आभार जताया, जिसके बाद डीजीपी और मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं, उन्होंने कांग्रेस और राज्य के वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पैसों से परिवार के जख्मों को भरना चाहती है, जबकि भाजपा की मांग अपराधियों को सीधे फांसी के फंदे तक पहुंचाने की है.

परिवार के साथ खड़ी है भाजपा

साहू ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. पार्टी के सांसद-विधायकों ने पीड़िता के मजदूर पिता को घर लौटने में मदद की. परिवार को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है. प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और सांसद ढुल्लू महतो भी उपस्थित रहे.

आंदोलन की रूपरेखा: मशाल जुलूस से झारखंड बंद तक

2 अप्रैल: राज्य के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

3 अप्रैल: पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्य में अपराधी बेलगाम व सरकार हो चुकी है निरंकुश- जिलाध्यक्ष गिरिजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *