Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर हजारीबाग DC और SP का किया गया पुतला दहन

हजारीबाग: विष्णुगढ़ की घटना के बाद बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...

हजारीबाग: विष्णुगढ़ की घटना के बाद बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मालूम हो कि मंगला जुलूस के दौरान जुलूस देखने गई मासूम बच्ची, जिसे अंबा प्रसाद ने ‘सीता’ नाम की संज्ञा दी है, के साथ घृणित बलात्कार और जघन्य हत्या की घटना के पुलिस अनुसंधान की नाकामियों के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चौक में काला बिल्ला लगाकर कैंडल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया गया तथा इस दौरान जिला के एसपी एवं डीसी का पुतला भी दहन किया गया.

CBI जांच और मुआवजे की मांग

इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन की नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपा जाए तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य में महिला आयोग के गठन की मांग भी दोहराई. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बतौर अधिवक्ता वे पीड़ित परिवार को हर संभव न्यायिक सहायता प्रदान करेंगी और उनका केस लड़ेंगी.

निर्भया कांड से भी ज्यादा दर्दनाक बताया

अंबा प्रसाद ने कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी अधिक दर्दनाक और घृणित है. उन्होंने पुलिस प्रशासन की नाकामी और असंवेदनशीलता को आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बताया.

Also Read: ‘मार्च क्लोजिंग’ का महाकुंभ: जब फाइलों के पहिए और अफसरों की सांसें… दोनों बन गई हैं बुलेट ट्रेन

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग

इस मामले को लेकर अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में इतने दिन बीत जाने के बाद भी हजारीबाग पुलिस अपराधियों का कोई सुराग लगाने में विफल रही है, जो पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कार्यशैली से ऐसा प्रतीत होता है कि या तो पुलिस इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है या फिर वास्तविक तथ्यों को उच्च स्तर तक पहुंचने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के दोषियों का अब तक पता नहीं लगना अत्यंत चिंताजनक है और इससे आम जनता का भरोसा डगमगा रहा है.

कड़ी कार्रवाई की मांग

अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई, संबंधित डीएसपी और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा मामले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए जाएं. इसके अलावा पीड़िता के परिवार को मुआवजा और पुनर्वास देने की भी मांग की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *