गिरिडीह: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 मोबाइल, 4 सिमकार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को 29 मार्च को सूचना मिली थी, कि गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के समीप खम्भाटाड़ गांव...

Cyber Crime
गिरफ्तार दो साइबर अपराधी

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को 29 मार्च को सूचना मिली थी, कि गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के समीप खम्भाटाड़ गांव स्थित डंगाल में साइबर अपराधी फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं. इस पर साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. दल ने त्वरित कार्रवाई कर दो साइबर ठगों अमजद अंसारी और रजाउल अंसारी को धर दबोचा.

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे व्हाट्सएप पर ‘RTO e challan 17 apk’, ‘RTO Challan check now apk’ और ‘Indusind bank e-kyc update.apk’ जैसे फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ठगते थे. साइबर थाना में कांड संख्या 10/2026 दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 06 मोबाइल फोन, 04 सिमकार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है.

छापामारी दल में पु.नि. दिनेश कुमार, पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, स.अ.नि. संजय मुखियार सहित पुलिस लाइन के सशस्त्र बल और गांडेय थाने का चौकीदार शामिल थे. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: चांडिल–कांड्रा सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 7 दिन में काम शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *