Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद हादसा: जमीन बनी मौत का गड्ढा! अवैध खनन से 3 घर धंसे

धनबाद: जिले के कतरास क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को अवैध खनन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया, जिससे पूरे इलाके...

धनबाद: जिले के कतरास क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को अवैध खनन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत टंडा बस्ती में अवैध उत्खनन के चलते तीन घर अचानक जमीन में धंस गए.इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास-महुदा मोड़ स्थित बोकारो मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है.

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन ने जमीन को खोखला कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप तीन मकान धंस गए. स्थानीय लोगों ने मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है.

आवागमन ठप, प्रशासन की मशक्कत

सड़क जाम होने के कारण बोकारो-धनबाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई है. यात्री और मालवाहक वाहन जहां-तहां फंसे हुए हैं.

सूचना मिलने के बाद सोनारडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने और जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *