Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो के कुख्यात अपराधी विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बोकारो: जयंत हत्याकांड के मुख्य आरोपित विनोद खोपड़ी उर्फ विनोद कुमार के जेल ट्रांसफर से संबंधित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश...

बोकारो: जयंत हत्याकांड के मुख्य आरोपित विनोद खोपड़ी उर्फ विनोद कुमार के जेल ट्रांसफर से संबंधित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय ने सुनवाई की.

याचिकाकर्ता की ओर से फरवरी में बोकारो जेल से चाईबासा जेल में ट्रांसफर करने पर आपत्ति जताई गई. अदालत को बताया गया कि जयंत हत्याकांड सहित एक अन्य मामला बोकारो व्यवहार न्यायालय में चल रहा है. ऐसे में उनका जेल ट्रांसफर ट्रायल को प्रभावित कर सकता है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई 7 अप्रैल को निर्धारित की गई है.जानकारी के अनुसार, विनोद खोपड़ी ने चास नगर निगम से मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. इसी दौरान उनका ट्रांसफर बोकारो जेल से चाईबासा जेल कर दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *