रांची: रांची पुलिस ने विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई 14 वर्षीय लड़की को मात्र चार घंटे के अंदर बरामद कर लिया. जानकारी के मुताबिक कॉलेज के लिए निकली लड़की विमेंस कॉलेज के पास से लापता हो गई. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जिसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
SSP ने लिया एक्शन

सूचना मिलते हैं रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. विशेष पुलिस की टीम में कार्रवाई करते हुए मजह चार घंटे के अंदर गुरुवार को लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले में विस्तृत खुलासा करेगी.
